पहल टुडे,- शशिकांत तिवारी
भादर/अमेठी। भादर विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत भागीपुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के नाम पर धन निकासी के बावजूद कार्य अधूरा होने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2021-22 में करीब 2.40 लाख रुपये निकाल लिए गए, लेकिन सड़क आज तक नहीं बनी।जय सिंह यादव, बलराम व हीरालाल ने बताया कि मार्ग की हालत खराब है और लोग कच्चे रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं, जो बरसात में कीचड़ में बदल जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि अभिलेखों में कार्य पूर्ण दिखाया गया है, जबकि मौके पर निर्माण नहीं हुआ।
ग्रामीणों ने पहले भी जनसुनवाई में शिकायत की थी। मामले में पंचायत सचिव महेश यादव ने बताया कि धन निकासी हो चुकी है, कुछ कारणों से कार्य नहीं हो पाया। उन्होंने एक सप्ताह में सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया है।