ज्ञानेन्द्र भार्गव सभासद मनोनीत, नगर में खुशी की लहर

पहल टुडे, जिला ब्यूरो – रवि प्रकाश द्विवेदी 
अमेठी। अमेठी क्षेत्र के ज्ञानेन्द्र भार्गव को सभासद नियुक्त किए जाने की खबर मिलते ही पूरे नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। जैसे ही लोगों को उनके सभासद बनने की सूचना मिली, समर्थकों और शुभचिंतकों का उनके आवास पर तांता लग गया और सभी ने उन्हें बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के लोगों ने पहुंचकर ज्ञानेन्द्र भार्गव का स्वागत किया। बधाई देने वालों में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, यूथ जिलाध्यक्ष विशू मिश्रा, व्यापार मंडल प्रतिनिधि के जिला अध्यक्ष महेश सोनी सहित दर्जनों गणमान्य लोग शामिल रहे।सभासद नियुक्त होने के बाद ज्ञानेन्द्र भार्गव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “आप सभी के स्नेह और विश्वास ने मुझे यह जिम्मेदारी दिलाई है। मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनता की सेवा के लिए कार्य करूंगा। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता होगी।”उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जाएगा, ताकि अमेठी को एक आदर्श क्षेत्र के रूप में स्थापित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *