आलू के बीज पर टिप्पणी को लेकर सियासत तेज, विधायक प्रतिनिधि का पलटवार

पहल टुडे,- रवि प्रकाश द्विवेदी 
अमेठी। होली मिलन समारोह में दिए गए एक बयान को लेकर अमेठी की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डॉ. अमिता सिंह ने किसानों को वितरित किए गए आलू के बीज पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “आलू बांटकर कोई विधायक नहीं बन सकता।”इस बयान पर विधायक महाराजी प्रजापति के पुत्र व प्रतिनिधि अनिल प्रजापति ने सोशल मीडिया के माध्यम से पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग 25 किलो आलू के बीज का मजाक उड़ा रहे हैं, जबकि किसान के लिए बीज केवल आलू नहीं बल्कि उम्मीद और मेहनत का भरोसा होता है।अनिल प्रजापति ने कहा कि छोटा सा बीज मिट्टी में पड़कर कई गुना होकर खेत भर देता है। जो लोग खेत और किसानों की मेहनत से दूर हैं, वही बीज का महत्व नहीं समझते। उन्होंने कहा कि यदि कोई जनप्रतिनिधि किसानों के हाथ में उम्मीद का बीज दे रहा है तो यह सम्मान की बात है।उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति केवल मंच से भाषण देने से नहीं चलती, बल्कि तब सार्थक होती है जब नेता खेत तक पहुंचकर किसान के साथ खड़ा होता है। इस बयान के बाद अमेठी की स्थानीय राजनीति में यह मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *