राज्यसभा में उठा रिचार्ज खत्म होने पर इनकमिंग कॉल बंद करने का मुद्दा

नई दिल्ली। मोबाइल फोन का रिचार्ज खत्म होने पर इनकमिंग कॉल भी बंद किए जाने का मुद्दा बुधवार को राज्यसभा में उठा और मोबाइल ऑपरेटरों की इस मनमानी पर रोक लगाए जाने तथा इनकमिंग कॉल की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की गई। आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने शून्यकाल के दौरान यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि मोबाइल फोन आजकल लोगों की जीवनरेखा बन चुका है, लेकिन मोबाइल ऑपरेटर रिचार्ज खत्म होने के साथ ही इनकमिंग कॉल भी बंद करते हैं जिससे फोन ठप हो जाता है। उन्होंने कहा कि यह एक तरह से संचार के अधिकार को बंद करना जैसा है।उन्होंने मांग की कि सरकार को मोबाइल ऑपरेटरों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए अंतिम रिचार्ज के बाद तीन साल तक इनकमिंग की सुविधा देने, केवल इनकमिंग कॉल के लिए सस्ता प्लान लाने, और बंद हो चुके सिम के नंबर को तीन साल तक किसी और को आवंटित नहीं के लिए विशेष नियम बनाने चाहिए। सदस्य ने महीने के नाम पर केवल 28 दिन के रिचार्ज की व्यवस्था को भी बंद करने तथा इसे तीस दिन करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *