विभिन्न क्षेत्रों की 25 महिलाओं को किया गया सम्मानित 

लखनऊ: महिला दिवस पर एल्डा फाउंडेशन द्वारा लुलु मॉल में महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें  समाज की विभिन्न क्षेत्रों की 25 महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिलाएं स्वास्थ्य क्षेत्र से ,मर्चेंट नेवी से ,शिक्षा क्षेत्र से कला के क्षेत्र समाजसेवा इत्यादि के क्षेत्र से सम्मिलित हुए कार्यक्रम में अमृता पांडे जी लोक अदालत जज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रही।डॉक्टर प्रतिभा सिंह मुख्य वक्ता (महिला स्वास्थ्य )के रूप में उपस्थिति रही। एल्डा फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष डॉक्टर पूजा ,उप सचिव मनीषा तिवारी एवं संस्था के अन्य सदस्य चिराग खान, ब्रेनी सक्सेना ,सुजाता पॉल गीतू टंडन ,प्रवीण टंडन  मौजूदरहे। वेरीफाई यू से प्रखर पाठक एवं कौशिक का बहुत बड़ा योगदान रहा।कार्यक्रम में अंजुल वाजपेई ,पीयूष पांडे द्वारा मुख्य कत्थक की प्रस्तुति की गई ,साथ  ही अलायना अहमद , नित्य सुंदरम द्वारा पियूष पांडे जी के शिष्यों द्वारा कथक प्रस्तुति एवं  अंजुल वाजपेई जी के शिष्यों द्वारा कथा की बहुत सुंदर प्रस्तुति की गई।फाउंडेशन अपने सभी सहयोगियों लुलु मॉल, वेरीफाई यू ,नॉटिंघम होम्स ,एनसीआर मैराथन, वेलकन मैनेजमेंट, स्वामी सारंग पीस फाउंडेशन का बहुत-बहुत आभार प्रकट करता है। उन सभी महिलाओं को सम्मान और सलाम करता है जो कि समाज के प्रति किसी न किसी रूप में बहुत बड़ा योगदान दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *