विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों व सचिवों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

बहराइच ( पयागपुर तहसील )l ब्लॉक संसाधन  केंद्र पयागपुर में मंगलवार को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों, सचिवों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह व खंड शिक्षा अधिकारी डाली मिश्रा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला में वक्ताओं ने स्कूल प्रबंधन और बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक किया कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए मास्टर ट्रेनरों ने आरटीई एक्ट-2009 के प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की। बताया गया कि बच्चों को अनिवार्य शिक्षा दिलाना और विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार करना प्रबंध समिति का मुख्य उत्तरदायित्व है। बीईओ डाली मिश्रा ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक मिलकर ही ‘निपुण भारत’ के लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। कार्यशाला में बाल वाटिका, स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम और माता उन्मुखीकरण जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया प्रशिक्षण के दौरान ‘शारदा’ कार्यक्रम के तहत ड्रॉप आउट बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने, ‘समर्थ’ एवं ‘प्रशस्त’ एप के माध्यम से दिव्यांग बच्चों की स्क्रीनिंग करने और सोशल ऑडिट के जरिए पारदर्शिता लाने की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों के साथ नियमित संवाद जरूरी है कार्यशाला में मुख्य रूप से मास्टर ट्रेनर हरीराम यादव, सुनील पांडेय, बृजेश तिवारी, प्रदीप पांडेय, रामकुमार पाण्डेय समेत विनोद पांडेय, आलोक शुक्ला, दुर्गेश श्रीवास्तव, रागिनी मिश्रा, बाला बच्ची, प्रभा पाण्डेय, अनुपम गहलोत, मानवेंद्र यादव, सुनील त्रिपाठी, प्रभु दयाल मिश्रा, पवन शुक्ल, रोहित शुक्ल, पंकज तिवारी, पंकज मिश्र व नवल पाठक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए भोजन व जलपान की व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *