सड़क हादसे में शहीद हुए सेना के जवान हरिकेश यादव का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही उमड़ा जनसैलाब, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

अजीत विक्रम 
गाजीपुर। जनपद के मनिहारी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा शाहपुर शमशेर खान के वीर सपूत और भारतीय सेना के जवान शहीद हरिकेश यादव का पार्थिव शरीर मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे उनके पैतृक गांव पहुंचा। जैसे ही तिरंगे में लिपटा उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक और गर्व की मिश्रित भावनाएं देखने को मिलीं। गांव के सैकड़ों लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी लोग अपने वीर सपूत को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़े। लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और “भारत माता की जय” तथा “शहीद हरिकेश यादव अमर रहें” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे झांसी जनपद के बबीना थाना क्षेत्र स्थित खैलार गांव के पास सेना के ट्रक और एक पिकअप वाहन के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में सेना के जवान हरिकेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राहगीरों और उनके साथियों की मदद से उन्हें तत्काल वाहन से निकालकर झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।read more:https://pahaltoday.com/as-eid-approaches-markets-become-lively-with-shoppers-thronging-late-into-the-night/
बताया जा रहा है कि शहीद हरिकेश यादव बबीना फायरिंग रेंज में अभ्यास के बाद अपनी यूनिट के साथ राजस्थान के अलवर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें उन्होंने देश सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। शहादत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।45 वर्षीय शहीद हरिकेश यादव, स्वर्गीय बीरबल यादव के पुत्र थे। उन्होंने वर्ष 2002 में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा की शुरुआत की थी। वर्ष 2003 में उनका विवाह मधु यादव से हुआ था। उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी अर्पिता (कक्षा 9 की छात्रा) और एक बेटा अंकित यादव (कक्षा 11 का छात्र) हैं। उनकी माता मुखिया देवी हैं। तीन भाइयों में वे दूसरे नंबर पर थे। बड़े भाई अशोक यादव और छोटे भाई सुरेंद्र यादव उर्फ रिंकू यादव भी सेना में कार्यरत हैं। परिवार के कई सदस्य देश सेवा से जुड़े होने के कारण गांव के लोग इस परिवार को देशभक्ति की मिसाल बताते हैं।read more :https://pahaltoday.com/as-eid-approaches-markets-become-lively-with-shoppers-thronging-late-into-the-night/ मंगलवार को जब शहीद का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया। हजारों की संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। सेना के जवानों ने उनके पैतृक आवास पर पूरे सम्मान के साथ तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी। इस दौरान मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं और हर कोई अपने वीर सपूत को याद कर भावुक हो उठा। शहीद को श्रद्धांजलि देने वालों में जखनियां विधायक बेदी राम, उपजिलाधिकारी जखनियां अतुल कुमार, क्षेत्राधिकारी शुभम वर्मा, मनिहारी प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह उर्फ अंशु सिंह, पंकज दुबे, प्रधान राजेंद्र गुप्ता, प्रधान अखिलेश यादव, समाजवादी पार्टी के नेता पीयूष विक्रम यादव, अजीत विक्रम यादव, अवधेश कुमार, प्रेम यादव, रियाज अहमद उर्फ गुड्डू, समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह यादव, पूर्व प्रमुख गरीब राम, विधानसभा अध्यक्ष अवधेश यादव उर्फ राजू, अरविंद कुमार, रामाश्रय यादव, गुड्डू, फिरदौस खान, पप्पू, प्रशांत विश्वकर्मा, सर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष मदनलाल प्रजापति, ओमप्रकाश, संजय मौर्य सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और ग्रामवासी मौजूद रहे।बताया गया कि शहीद हरिकेश यादव का अंतिम संस्कार गाजीपुर घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले इस वीर सपूत की शहादत को क्षेत्रवासी हमेशा गर्व और सम्मान के साथ याद रखेंगे। उनके बलिदान ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया है और आने वाली पीढ़ियों को देश सेवा के लिए प्रेरित ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *