विनियमित क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन सख्त, सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

बहराइच। शहर के विनियमित क्षेत्रों में अवैध प्लाटिंग और बिना नक्शे के हो रहे निर्माण को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। इसी क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने फोर्स के साथ शहर के बक्शीपुरा इलाके का निरीक्षण कर कई निर्माण कार्यों की जांच की।निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने करीब पांच निर्माण कार्यों की पड़ताल की और निर्माण करा रहे लोगों से स्वीकृत नक्शा प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने संबंधित लोगों को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द कार्यालय में अपने भवन का स्वीकृत नक्शा प्रस्तुत करें।सिटी मजिस्ट्रेट ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण कार्य पाया गया तो उसके खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन अवैध प्लाटिंग और अनियमित निर्माण पर सख्ती से कार्रवाई करेगा।
इसके साथ ही शहर में प्रदूषण फैलाने वाली मिलों को लेकर भी प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद ने कहा कि ऐसी मिलों को चिह्नित किया जाएगा जो प्रदूषण फैला रही हैं। चिन्हांकन के बाद संबंधित संचालकों की सुनवाई की जाएगी और दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण और प्लाटिंग करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *