रंजना सिंह सेंगर बनीं आईएएस, यूपीएससी में हासिल की 629वीं रैंक

खागा / फतेहपुर। खागा कस्बे की बेटी रंजना सिंह सेंगर ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में 629वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।रविवार को खागा नगर स्थित अमर शहीद ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक में क्षत्रिय समाज द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने अपने पदाधिकारियों के साथ रंजना सिंह सेंगर को चांदी का मुकुट और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में खागा नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह, किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम, ठाकुर दरियाव सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष डॉ. ठाकुर राजकुमार सिंह, विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह, बाल मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकपूर सिंह, रंजना सिंह चौहान (जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ), रोहित सिंह तोमर (पूर्व मंडल अध्यक्ष), महेंद्र सिंह भदौरिया (किसान नेता) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर रामप्रताप सिंह, कृष्णस्वरूप सिंह, उदय प्रताप सिंह, इंदल सिंह, नरेंद्र सिंह भदौरिया (पूर्व प्रधान टेसाही), रामगोपाल सिंह (चेयरमैन प्रतिनिधि), धर्मेंद्र सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष), रामचंद्र सिंह, जुगेश सिंह, शनि सिंह सेंगर (सभासद प्रतिनिधि), ज्वाला सिंह, अतुल सिंह (प्रधान) समेत बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों ने रंजना सिंह सेंगर को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *