6.28 करोड़ में बनेगा घाघरा घाट पर पीपा पुल, धनराशि हुई स्वीकृत-संजय सेतु के पास बनेगा अस्थायी प्लाटून पुल, निर्माण की तैयारियां तेज

बाराबंकी। रामनगर स्थित चौकाघाट रेलवे स्टेशन के पास घाघरा घाट पर जर्जर संजय सेतु के निकट अस्थायी प्लाटून (पीपा) पुल के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस परियोजना के लिए 6 करोड़ 28 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। यह पुल एक महीने के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। प्रयागराज से पीपा पुल लाकर क्रेन की मदद से उन्हें उतारने का काम शुरू किया गया है। पहले चरण में 15 पीपा पुल मौके पर पहुंचाकर उतार दिए गए हैं। कुल करीब 210 पीपा पुल यहां लाए जाने हैं। अधिकारियों के अनुसार, लगभग 45 वर्ष पुराना संजय सेतु काफी जर्जर हो चुका है। पुल के ऊपरी हिस्से में एक बड़ा गड्ढा बनने से रोजाना हजारों वाहनों को आवागमन में परेशानी हो रही थी और दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। प्रयागराज से पीपा पुल लेकर पहुंचे कर्मचारियों में राम शंकर, क्रेन चालक लोधेश्वर, लव कुश गोस्वामी तथा परिवहन से जुड़े अरबाज और मोहसिन शामिल रहे। उनकी निगरानी में पीपा पुलों को सुरक्षित ढंग से उतारकर व्यवस्थित किया गया।read more :https://pahaltoday.com/despite-diversity-india-is-culturally-united-by-one-religion-vice-president/ जूनियर इंजीनियर सद्दाम ने बताया कि 15 पीपा पुल संजय सेतु के पास पहुंच चुके हैं और शेष भी जल्द ही पहुंच जाएंगे। सभी सामग्री उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह अस्थायी प्लाटून पुल संजय सेतु के दाहिनी ओर बनाया जाएगा, जिससे दोनों दिशाओं में आवागमन सुचारु रूप से चल सके। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी अनंत मौर्य ने बताया कि एक महीने के भीतर प्लाटून पुल बनकर तैयार हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी और एनएचएआई के संयुक्त प्रयास से बनने वाला यह अस्थायी पुल संजय सेतु पर यातायात का दबाव कम करेगा। पुल बनने के बाद संजय सेतु की मरम्मत का कार्य भी कराया जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए निर्माण कार्य जल्द पूरा करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *