मिर्जापुर। भारत विकास परिषद शाखा मिर्जापुर द्वारा नवरात्र मेले में काली खोह रैन बसेरा के पास दिनांक 19 मार्च से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर किया जा रहा है। निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन पंडित रत्नाकर मिश्रा नगर विधायक जी ने किया भारत विकास परिषद सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है आज मेला के चौथे दिन तक लगभग 925 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित किया गया।भारत विकास परिषद काशी प्रांत के सहसंयोजक संपर्क सुशील कुमार सिंह ने कहा भारत विकास परिषद स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है तथा एक वर्ष में नवरात्र मेले में लगभग लगभग तीन नवरात्र लगा और तीनों नवरात्र में शाखा मिर्जापुर स्वास्थ्य से द्वारा सेवा कर रहा है। इस अवसर पर डॉक्टर ए.के. सिंह डॉक्टर अरविंद श्रीवास्तव डॉ मनोज कुमार सिंह अरुण अग्रवाल रामकुमार केसरी पंडित गोवर्धन त्रिपाठी राजेंद्र नाथ अग्रवाल अखिलेश बहादुर सिंह अतुल दुबे इंजीनियर गोपाल सविता रोशन लाल अनिल तिवारी डॉक्टर संजीव श्रीवास्तव बिष्णु नारायण मालवीय अभिनव अग्रवाल श्री गोपाल जोशी उपस्थित रहे। निःशुल्क स्वास्थ्य शरीर में नीमा के डॉक्टर केमिस्ट एसोसिएशन तथा रामकृष्ण मिशन का सहयोग प्राप्त है। उक्त आशय की जानकारी नीलू सिंह अध्यक्ष भारत विकास परिषद शाखा मिर्जापुर ने दी।