निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण में उत्कृष्ट कार्य पर 8 बीएलओ सम्मानित, डीएम ने दिया प्रोत्साहन चेक

बिजनौर। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 की तैयारियों के अंतर्गत निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में चयनित कर्मचारियों को प्रोत्साहन धनराशि के चेक प्रदान किए।
जिलाधिकारी ने ई-बीएलओ ऐप पर 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं की एंट्री करने वाले सर्वोच्च 8 बीएलओ को यह सम्मान दिया। सम्मानित किए गए बीएलओ में रोहित कुमार डवास, अक्षय कुमार बालियान, नावेद हसन, चारूल, दिलपाक, नईम अहमद और राकेश कुमार शामिल रहे।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि इन सभी कर्मचारियों ने श्रमसाध्य, दक्षतापूर्ण और उत्कृष्ट कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कुल 39 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान करते हुए सभी को बधाई दी और भविष्य में भी इसी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचक नामावली का शुद्ध और समयबद्ध अद्यतन लोकतांत्रिक प्रक्रिया की आधारशिला है, जिसमें बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *