गाजियाबाद। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परमजीत हॉल में यातायात पुलिस गाजियाबाद की ओर से विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस उपायुक्त यातायात की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात प्रथम, सहायक पुलिस आयुक्त यातायात द्वितीय सहित यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।हाल ही में संपन्न हुई कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान गाजियाबाद में यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और निर्बाध बनाए रखने में ट्रैफिक वॉलंटियर फोर्स के स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए कुल 216 TVF स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इन स्वयंसेवकों ने दिन-रात मुस्तैद रहकर कठिन परिस्थितियों में भी पूरी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ अपनी सेवाएं दीं।
कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रहता है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ऐसे समय में TVF स्वयंसेवकों ने पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर यातायात संचालन में अपना योगदान दिया। स्वयंसेवकों की सक्रियता के चलते यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने में पुलिस को काफी सहयोग मिला।ड्यूटी के प्रति अनुकरणीय निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 25 सर्वश्रेष्ठ TVF स्वयंसेवकों को चिन्हित कर चयनित किया गया। सम्मान समारोह के दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात और अन्य अधिकारियों ने सभी 25 स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा जैसे विशाल और संवेदनशील आयोजन को निर्विघ्न संपन्न कराने में TVF के जवानों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही। स्वयंसेवकों का निःस्वार्थ योगदान समाज और पुलिस के बीच मजबूत समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण है। अधिकारियों ने उनके जज्बे, मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में ऐसे सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है।समारोह के अंत में अधिकारियों ने सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया और उन्हें भविष्य में भी सामाजिक सहभागिता तथा यातायात सुधार अभियानों में बढ़-चढ़कर योगदान देने के लिए प्रेरित किया। सम्मान मिलने से TVF स्वयंसेवकों में भी उत्साह देखने को मिला।