भदोही। जनपद में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी द्वारा जनपदीय साइबर पुलिस टीम को किसी पीड़ित व्यक्ति के साथ हुए धोखाधड़ी या सोशल साइट के दुरुपयोग पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में जनपदीय साइबर सेल द्वारा प्रभावी और त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित की ठगी गई धनराशि वापस कराने में सफलता प्राप्त की है। उदय चंद्र गोस्वामी नि0 ज्ञानपुर को अज्ञात द्वारा खुद को उनका मालिक बनकर 27000/- रु0 भेजने के फर्जी मैसेज भेजकर पूरे पैसे यूपीआई के माध्यम से वापस ले लिया गया था। बाद में उदय चंद्र गोस्वामी ने जब अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो पता चला कि उनके साथ साइबर फ्रॉड हो गया है, इसके बाद उन्होंने NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर सेल द्वारा NCRP पोर्टल के माध्यम से उपरोक्त शिकायत में फ्रॉड किये गये पैसे को ट्रेस कर होल्ड लगवाया गया तथा बैंक से पत्राचार कर पीड़ित के 13479 रु0 (तेरह हजार चार सौ उन्यासी रुपये)की धनराशि वापस कराई गई। पीड़ित द्वारा धनराशि को वापस पाकर पुलिस अधीक्षक भदोही व जनपदीय साइबर सेल प्रति आभार व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी