महराजगंज तराई (बलरामपुर) विकास आपके द्वार अभियान के तहत विकास रथ बृहस्पतिवार को विकासखंड तुलसीपुर के ग्राम पंचायत भगवानपुर रतनपुर पहुंचा। शिविर में कुल 109 पात्रों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया गया। ग्राम पंचायत सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि शिविर के दौरान 30 राशन कार्ड, 08 फैमिली आईडी, 10 आधारकार्ड संशोधन,12 खतौनी,08 जन्म प्रमाण पत्र,15 परिवार रजिस्टर,04 फॉर्मर रजिस्ट्री,09 किसान सम्मान निधि,04 आय प्रमाण पत्र,09 निवास प्रमाण पत्र का पंजीकरण किया गया।