भोपाल। मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।लगातार हो रही वर्षा के कारण पवित्र शिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे प्रसिद्ध रामघाट के आसपास स्थित कई छोटे-बड़े मंदिर पानी में डूब गए। घाट के कई हिस्सों तक नदी का पानी पहुंचने से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों और श्रद्धालुओं से सतर्क रहने की अपील की है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है राजधानी भोपाल में भी अनेक निचले इलाकों में बारिश का पानी भर गया, जिससे…