नोएडा : रोजगार की तलाश में भटक रहे युवाओं की मजबूरी को कमाई का जरिया बना चुके एक गिरोह का नोएडा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले इस अवैध कॉल सेंटर से मास्टरमाइंड समेत छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस और साइबर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सोमवार रात को अट्टा मार्केट स्थित एक कार्यालय से मास्टरमाइंड श्वेता सिंह उर्फ प्रिया समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों पर विभिन्न कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पंजीकरण, प्रोसेसिंग और अन्य…