रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पंडित दीनानाथ मिश्रा इंटर कॉलेज में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पी.टी. दीनानाथ मिश्रा इंटर कॉलेज के विद्यालय परिसर में महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के तत्वावधान में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में माननीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हेमेन्द्र कुमार सिंह जी तथा असिस्टेंट लीगल एड एवं डिफेंस काउंसिल के श्री वीरेंद्र कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय जी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा का उल्लेख किया गया। विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति पांडेय जी की भी विशेष उपस्थिति रही।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल सुरक्षा, बाल शोषण की रोकथाम तथा बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के संबंध में जागरूक करना था।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/अतिथियों ने विद्यार्थियों को सुरक्षित बचपन के महत्व, उनके कानूनी अधिकारों एवं किसी भी प्रकार के शोषण या उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को निiiiiडर होकर अपनी समस्याएँ साझा करने तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की सांस्कृतिक प्रभारी मनप्रीत कौर तथा शिक्षक अभिषेक चौधरी, अनुज बालियान, बेबी शर्मा, डॉ. पुष्पलता सिंह एवं सुनीता भारती का विशेष सहयोग रहा। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. बिनिता प्रकाश सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

मीडिया सेल
एमजेपी आर यू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *