श्याम लाल, खालसा, हंसराज और राम कॉलेज अंतर- कॉलेज हॉकी के सुपर लीग में

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय अंतर- कॉलेज हॉकी (पुरुष एवं महिला) टूर्नामेंट 2026-27 में दूसरे दिन पुरुष वर्ग में मेजबान श्याम लाल कॉलेज ( प्रातः) ,  गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज, हंसराज कॉलेज और राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स ने सुपर लीग में स्थान बना लिया है। क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में श्यामलाल कॉलेज ने किरोड़ीमल कॉलेज को 7-0 से हराया, विजेता श्याम लाल कॉलेज की तरफ से नवीन बिधूड़ी ने तीन गोल, प्रत्यूष सिंह जग्गी और नंदकिशोर ने दो-दो गोल किए। गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज  ने  इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट आफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज को  टाईब्रेकर में 3-1 हराया निर्धारित समय में दोनों टीमों का स्कोर 0-0 से बराबरी पर रहा। हंसराज कॉलेज ने सेंट स्टीफन कॉलेज को 3-0 से हराया,विजेता हंसराज कॉलेज की तरफ से दो गोल हर्ष ने और एक गोल रवि राज ने किया  राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स ने राजधानी कॉलेज को 7-0 से हराया, राम कॉलेज की तरफ से इंद्रपाल ने दो गोल, रक्षित सिंह, चिराग, आयुष, अनमोल सिंह और मनसिमरन ने एक-एक गोल  किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *