विधि विभाग में दिनांक 27/10/26 को एल. एल. एम. साइबर लॉ तृतीय सेमेस्टर के छात्र छात्राओं द्वारा नवप्रवेशी प्रथम वर्ष के छात्र- छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी जिसकी थीम आग़ाज़ (AAGAAZ) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विभागाध्यक्ष डॉ अमित सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं का स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दीं व छात्रों को कठिन परिश्रम करते हुए अपना लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। प्रो.वी.के.गुप्ता, प्रो.अवधेश पांडेय ने छात्र छात्राओं को अनुशासन के साथ अध्ययन करने व भविष्य में आगे बढ़ने के शुभकामनाएं दी एल.एल .एम. तृतीय व प्रथम सेमेस्टर के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वैष्णवी, हिमांशी प्रियांशी, पारस ,आकाश, तान्या, मनोज ,तेजवीर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया सीनियर छात्रों द्वारा नवप्रवेशी छात्रों को कई टास्क दिए गए जिनमें प्रश्नावली ,गेम, अभिनय, गायन, नृत्य आदि के आधार पर मिस फ्रेशर तान्या शुक्ला व मिस्टर फ्रेशर विवेक कुमार को चुना गया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में कोर्स कोऑर्डिनेटर प्रेक्षा सिंह, द्वितीय वर्ष की छात्र छात्राएं निशांत, आयुष सिंह, आयुष शुक्ला, दीक्षा मलिक, नेहा फिरदौस ,खुशी आदि का विशेष सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन आयुष शुक्ला और खुशी मिश्रा ने किया इस कार्यक्रम के अवसर पर डॉ अमित सिंह विभागाध्यक्ष, प्रो वी के गुप्ता, प्रो अरुण प्रकाशसिंह व विधि विभाग के अन्य शिक्षकगण डॉ शहनाज अख्तर, डॉ नईमुद्दीन, डॉ अनुराधा यादव, डॉ प्रवीन कृष्णचौहान,सुश्री प्रेक्षा सिंह, डॉ प्रीति वर्मा, , डॉ सचिन रस्तोगी, डॉ लक्ष्मी देवी, कृतिका,शैलेन्द्र सिंह, श्रद्धा स्वरूप , सचिन कुमार, तपेश्वरी देवी ,वीरेश कुमार एल.एल .एम. साइबर लॉ प्रथम व तृतीय सेमेस्टर के छात्र – छात्राएं एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
मीडिया सेल
रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली