महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू), बरेली के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (IIC) और कंसल्टेंसी सेल के संयुक्त तत्वावधान में पीएम-उषा (PM-USHA) के अंतर्गत एक भव्य ‘थिंक-टैंक राउंड टेबल वर्कशॉप’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दिनांक 24 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को सायं 4:00 बजे से आरआईएफ भवन, एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।इस वर्कशॉप का मुख्य विषय “नवाचार, स्थिरता और खुशी की पुनर्कल्पना” (Innovation, Sustainability & Reimagining Happiness) है। इस पहल का उद्देश्य उद्यमिता, नवाचार और सतत विकास के क्षेत्र में नए विचारों और दृष्टिकोणों को आकार देना है।इस विशेष आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार में वन, पर्यावरण, प्राणि उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अरुण कुमार सक्सेना उपस्थित रहेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय सांसद श्रीमती श्रुति गंगवार तथा बी.एल. एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बरेली के चेयरमैन और प्रसिद्ध उद्योगपति श्री घनश्याम खंडेलवाल शामिल होंगे। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता (Key Note Speaker) लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रोफेसर एवं प्रबंधन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) ऋतु नारंग होंगी।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteविश्वविद्यालय के कुलपति एवं कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक प्रो. अनिल कुमार राय ने इस पहल पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “वर्तमान समय में नवाचार और स्थिरता केवल शब्द नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की अनिवार्यता हैं। एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय, पीएम-उषा के तहत ऐसे आयोजनों के माध्यम से छात्रों में उद्यमशीलता की भावना को बढ़ावा देने और समाज को सतत विकास की दिशा में प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह राउंड टेबल वर्कशॉप हमारे युवाओं को सरकार, उद्योग जगत और शिक्षा के प्रमुख विशेषज्ञों से सीधे जुड़ने और सीखने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।”कार्यक्रम का सफल संचालन सुनिश्चित करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इस आयोजन का नेतृत्व कार्यक्रम निदेशक एवं आईआईसी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) तुलिका सक्सेना कर रही हैं। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. यतीन्द्र कुमार तथा सह-संयोजिका डॉ. रुचि द्विवेदी के मार्गदर्शन में तैयारियां जोरों पर हैं। पीएम-उषा समन्वयक प्रो. संजय मिश्रा कार्यक्रम के संरक्षक हैं।इस ज्ञानवर्धक सत्र का हिस्सा बनने के इच्छुक प्रतिभागी दिए गए लिंक (https://forms.gle/C9GLRJLrPvn4aaQ8A) के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोजन समिति के संपर्क नंबर 9415071763 एवं 7007184494 पर संपर्क किया जा सकता है।
मीडिया सेल, एमजेपीआरयू, बरेली