आज भी प्रासंगिक हैं डॉ. लोहिया के विचार: ब्रजेश पाठक

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्रखर समाजवादी चिंतक एवं महान विचारक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर डॉ० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डॉ. लोहिया के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए व्यतीत हुआ।

read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/उन्होंने समाज में व्याप्त असमानताओं को दूर करने तथा प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए आजीवन प्रयास किया।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया के विचार केवल एक राजनीतिक दर्शन तक सीमित नहीं थे, बल्कि वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और सामाजिक समरसता स्थापित करने की प्रेरणा भी देते हैं। उनके विचारों में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान, समानता और जनकल्याण की भावना प्रमुख थी। उपमुख्यमंत्री ने डॉ. राममनोहर लोहिया को नमन करते हुए उनके विचारों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष भाजपा, आनंद द्विवेदी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *