गौतमबुद्धनगर में दिनेश कुमार गोयल एमएलसी प्रत्याशी ने किया चुनावी प्रचार-प्रसार

आज जनपद गौतमबुद्ध नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एम.एल.सी स्नातक निर्वाचन की कामकाजी बैठक में सम्मिलित होकर आगामी 23 अक्टूबर 2026 को होने वाले मतदान की तैयारियों एवं संगठनात्मक कार्ययोजना पर चर्चा की। बैठक में जिला महामंत्री श्री वीरेंद्र भाटी जी, जिला महामंत्री श्री धर्मेंद्र कोरी जी, पश्चिम क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य श्री राजे कसाना जी, जिला उपाध्यक्ष श्री पवन नागर जी, जिला उपाध्यक्ष श्री अरुण शर्मा जी, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा श्री राज नागर जी, जिला संयोजक श्री संदीप शर्मा जी, विधानसभा संयोजक श्री शक्ति रावल रावत जी एवं जिला सह-संयोजक श्री नरेंद्र नागर जी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/साथ ही गौतमबुद्धनगर में श्री संतोष कुमार सिंह, दनकौर स्थित बिहारी लाल इंटर कालिज में स्नातक चुनाव पर चर्चा की गयी। साथ ही नोएडा महानगर भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष महेश चौहान जी के नेतृत्व में कामकाजी बैठक हुई व जेवर विधानसभा, दादरी विधानसभा, नोएडा विधानसभा में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अधिक से अधिक वोट डलवाने की रणनीति तैयार की गयी। जिसमे सभी का संकल्प है कि प्रत्येक स्नातक मतदाता तक पहुंचकर उन्हें मतदान के प्रति जागरूक करें तथा 23 अक्टूबर को अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *