अंबेडकर कॉलेज में करियर निर्माण पर कार्यशाला, विद्यार्थियों को रोजगार कौशल के प्रति किया प्रेरित

नितिन गुप्ता/प्रणव कुमार डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में पेशेवर पहचान और रोजगार योग्यता का निर्माण’ विषय पर कार्यशाला एवं फ्रेशर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को करियर निर्माण, व्यक्तित्व विकास और रोजगार के लिए आवश्यक कौशलों के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला के मुख्य वक्ता वी. वी. गिरि राष्ट्रीय श्रम संस्थान के सेंटर फॉर नॉर्थ ईस्ट इंडिया के फेलो एवं कोऑर्डिनेटर डॉ. ओटोजित क्षत्रिमायुम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए संवाद कौशल, टीमवर्क, समस्या समाधान, डिजिटल दक्षता और निरंतर सीखने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानने और कॉलेज के समय का उपयोग भविष्य के करियर को बेहतर बनाने में करने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सदानंद प्रसाद के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान और व्यक्तित्व विकास की आवश्यकता पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा पहचानने, आत्मविश्वास बढ़ाने और रोजगार के बदलते अवसरों के अनुरूप स्वयं को तैयार करने का संदेश दिया गया।

read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/कार्यक्रम की संयोजिका एन. विक्टोरिया चानू तथा सह-संयोजक प्रो. नलिन कुमार, डॉ. राजबाला गौतम और डॉ. अंजू ने कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी संभाली। फ्रेशर्स कार्यक्रम के अंतर्गत उद्घाटन गीत, लोक नृत्य, सामूहिक गायन, विशेष नृत्य प्रस्तुति और मिस्टर एवं मिस फ्रेशर्स चयन जैसी गतिविधियां निर्धारित थी।फ्रेशर्स कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम में लोक नृत्य, सामूहिक गायन और विशेष नृत्य प्रस्तुतियों जैसी सांस्कृतिक गतिविधियां भी शामिल रही। मिस्टर एवं मिस फ्रेशर्स चयन के माध्यम से नए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। कार्यशाला में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करने की व्यवस्था भी की गई। कार्यशाला में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान करने की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शैक्षणिक जीवन से पेशेवर दुनिया में प्रवेश करने की तैयारी करने तथा अपने कौशल और व्यक्तित्व को निखारने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *