जिला कारागार कानपुर देहात में गांधी-शास्त्री जयंती पर देशभक्ति का संगम, अधीक्षक धीरज कुमार ने दिया सत्य-अहिंसा का संदेश

हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात।* जिला कारागार कानपुर देहात में शुक्रवार को  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और अनुशासित वातावरण में मनाई गई।*अधीक्षक  धीरज कुमार रहे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद*कार्यक्रम का शुभारंभ *जेल अधीक्षक धीरज कुमार  सिन्हा* द्वारा ध्वजारोहण एवं सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके बाद कारागार अधीक्षक  ने समस्त अधिकारीगण एवं कार्मिकों के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्प एवं माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में *अधीक्षक धीरज कुमार सिन्हा* ने कहा कि महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और मानवता के सिद्धांत आज भी समाज और राष्ट्र के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/उन्होंने सभी कार्मिकों एवं बंदियों को सत्य के मार्ग पर चलने और जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।*बंदियों में दिखा उत्साह*कार्यक्रम के अगले चरण में महिला बैरक में महिला बंदियों द्वारा तथा पुरुष सर्किल में बंदियों द्वारा दोनों महापुरुषों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर समस्त बंदियों को फल वितरित किए गए। बंदियों द्वारा भजन _”रामधुन”_ और _”रघुपति राघव राजा राम”_ का सुमधुर गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।यह पूरा कार्यक्रम खुशनुमा वातावरण एवं अनुशासित ढंग से सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर जेलर अरुण कुमार सिंह, उप जेलर  आनंद कुमार, प्रभारी उप जेलर  सुभाष चन्द्र व संतोष शर्मा, चिकित्साधिकारी डॉ कुलदीप सिंह तोमर, फार्मासिस्ट  शादाब नफीस सहित समस्त कारागार स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *