गाजियाबाद। 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के पावन अवसर पर जिला सूचना अधिकारी गाजियाबाद श्री योगेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सूचना विभाग के समस्त कर्मचारियों द्वारा महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। जिला सूचना अधिकारी ने गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने हेतु सभी कर्मचारियों को प्रेरित करते हुए उन महापुरुषों को याद किया।इस अवसर पर कार्यालय कनिष्ठ बाबू मोहम्मद इदरीश, श्री राकेश कुमार, श्री रवि कुमार, श्री दीपांशु कुमार एवं धन सिंह उपस्थित रहे।