समझौता ज्ञापन उद्यम पंजीकरण प्रणाली से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए एक संरचित प्रारूप तैयार करने में सहायक होगा

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसका उद्देश्य सांख्यिकीय व्यवसाय रजिस्टर (एसबीआर) के विकास और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रासंगिक डेटा साझा करने हेतु एक तंत्र को संस्थागत रूप देना है।सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के अपर सचिव एवं विकास आयुक्त डॉ. रजनीश और सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अपर महानिदेशक डॉ. दलीप सिंह ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/

समझौता ज्ञापन के उद्देश्य:-

यह समझौता ज्ञापन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के बीच एमएसएमई विभाग के पास उपलब्ध उद्यम पंजीकरण के इकाई-वार डेटा को एपीआई के माध्यम से साझा करने से संबंधित शर्तों और समझ को निर्धारित करता है। यह दो-तरफ़ा एपीआई राष्ट्रीय सांख्यिकी व्यवसाय रजिस्टर (एनएसबीआर) तैयार करने के लिए डेटा प्रदान करेगा।यह समझौता ज्ञापन सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के उद्यम पंजीकरण तंत्र से संबंधित जानकारी को सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के साथ साझा करने के लिए एक संरचित प्रारूप तैयार करने में सहायक होगा। यह जानकारी सांख्यिकीय उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाने वाली व्यावसायिक जानकारी की व्यापकता, एकरूपता और विश्वसनीयता में सुधार लाने में योगदान देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *