अनपरा, सोनभद्र। वार्ड नंबर तीन स्थित इलेक्ट्रिक दुकान का ताला तोड़कर केबिल तार चोरी करने के मामले का अनपरा पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। उनके कब्जे से चोरी के 11 बोरी केबिल तार और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को दुकान में चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने 15 सितंबर को दुल्लापाथर रोड स्थित जियो टावर के पास ई-रिक्शा से चोरी का माल ले जाते हुए सुरेन्द्र कुमार पुत्र स्व. लालचन्द्र (22) निवासी डिबुलगंज अनपरा तथा दो बाल अपचारियों को पकड़ लिया।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/बरामद सामान की पहचान वादी ने अपनी दुकान से चोरी हुए माल के रूप में की। पूछताछ में अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर को वे चोरी के इरादे से ई-रिक्शा से सिनेमा रोड की ओर घूम रहे थे। वार्ड नंबर तीन में सुनसान स्थान देखकर दुकान का ताला तोड़कर भोर में केबिल तार बोरियों में भरकर ले गए थे। रास्ते में कुछ बोरियां गिर गईं, जिन्हें वे उठा नहीं सके। शेष माल ई-रिक्शा में छिपाकर रखा था और बाद में बेचने के लिए ले जा रहे थे। बरामदगी में 2.5 एमएम एल्यूमिनियम केबिल तार के 43 बंडल, 2.5 एमएम कॉपर केबिल तार के आठ बंडल और 6 एमएम चार-कोर कॉपर केबिल तार के दो बंडल शामिल हैं। पुलिस ने चोरी के माल के परिवहन में प्रयुक्त ज्टै किंग ई-रिक्शा भी कब्जे में लिया है। मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त और दोनों बाल अपचारियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जयशंकर राय, हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह यादव, कांस्टेबल मो. खलील अहमद, कांस्टेबल सौरभ वर्मा और महिला हेड कांस्टेबल किरण यादव की टीम ने की।