युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

बाराबंकी। मेरा युवा भारत, उत्तर प्रदेश के स्टेट डायरेक्टर गोपेश पाण्डेय ने मंगलवार को जनपद के मुंशी रघुनंदन प्रसाद पटेल महिला महाविद्यालय में पहुंचकर छात्र-छात्राओं को मेरा युवा भारत के उद्देश्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वर्तमान में संचालित ‘विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग’ कार्यक्रम के बारे में बताते हुए युवाओं को इसमें प्रतिभाग करने की प्रक्रिया भी चरणबद्ध तरीके से समझाई। स्टेट डायरेक्टर ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश की युवा शक्ति अपनी प्रतिभा, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। उन्होंने बाराबंकी के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मेरा युवा भारत से जुड़ने और विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग में प्रतिभाग करने की अपील की। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सारिका के निर्देशन में किया गया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/इस दौरान छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। इसके बाद गोपेश पाण्डेय ने मेरा युवा भारत, बाराबंकी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों से उनके कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी ली तथा सभी स्वयंसेवकों के साथ सामूहिक चर्चा कर युवाओं तक केंद्र सरकार की योजनाओं एवं युवा-केंद्रित कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी पुनीत गोयल ने भी प्रेस वार्ता के माध्यम से विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग कार्यक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जनपद के अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक गांव, कस्बों और शैक्षणिक संस्थानों में जाकर युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ें। उन्होंने स्वयंसेवकों से अपील की कि वे युवाओं के बीच जाकर कार्यक्रम की जानकारी दें और अधिक से अधिक प्रतिभागियों का पंजीकरण सुनिश्चित कराएं। इस दौरान जितेन्द्र कुमार वर्मा, रामरूप वर्मा, गिरजा शंकर, सोनू आयुष भट्ट, शीतांशी, अंजली, चारु सहित मेरा युवा भारत के समस्त स्वयंसेवक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *