बहादुरगढ़ थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर अपने समाज के लोगों पर विवादित/आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक इंद्रकांत यादव ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर अपने समाज के लोगों पर विवादित / आपत्तिजनक टिप्पणी करने की वीडियो पोस्ट करने वाले आरोपीजीशान पुत्र ईस्तकार निवासी ग्राम शेरपुर थाना बहादुरगढ़ जनपद हापुड । को ग्राम शेखपुर से गिरफ्तार किया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।