पुलिस मुठभेड़ में दो घायल सहित तीन शातिर बदमाशों  चोर गिरफ्तार

 गढ़मुक्तेश्वर  पुलिस मुठभेड़, आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में 02 घायल सहित 03 शातिर बदमाश गिरफ्तार पुलिस क्षेत्राधिकारी  राहुल यादव ने जानकारी देते हुए बताया गढ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट टीम के द्वारा विद्युत तार गिरोह के मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार किए गए । जिनके कब्जे से लगभग 06 कुन्तल विद्युत तार, ऑटो लोडर, अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस एवं विद्युत लाईन तार चोरी करने के उपकरण बरामद गिरफ्तार बदमाशों द्वारा पूर्व में थाना गढ़मुक्तेश्वर, बहादुरगढ़ व बाबूगढ़ क्षेत्र में विद्युत लाईन तार चोरी की घटनाएं कारित करना स्वीकार किया गया है, जिनके सम्बन्ध में थाना एंटी पावर थेफ्ट पर भिन्न-भिन्न अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार/घायल बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध जनपद बुलन्दशहर, गाजियाबाद व हापुड़ में विद्युत लाईन तार चोरी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट आदि के करीब 05 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteअपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर द्वारा चेकिंग के दौरान बाद पुलिस मुठभेड़ 02 घायल सहित 03 शातिर बदमाशोंसुरेन्द्र उर्फ सुन्दर पुत्र चन्दी सिंह लोधा निवासी ग्राम नगला आलमपुर थाना खानपुर जनपद बुलन्दशहर (घायल)2. दीपक पुत्र कृष्ण चन्द्र निवासी ग्राम शाहपुर चौधरी थाना गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ (घायल)।. शेरू उर्फ जयदीप चौधरी पुत्र बृजपाल निवासी ग्राम अतलपुर थाना किठौर जनपद मेरठ, वर्तमान पता – किराये का मकान, 14 फुटा रोड हर्ष बिहार, थाना साहिबाबाद, ट्रांस हिण्डन कमिश्नरेट गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से लगभग 06 कुन्तल विद्युत तार, ऑटो, अवैध असलहा मय जिंदा व खोखा कारतूस एवं विद्युत लाईन तार चोरी करने के उपकरण हुए है।उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना गढ़मुक्तेश्वर पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी का स्थानः- स्याना रोड़।बरामदगी का विवरणः- लगभग 06 कुन्तल विद्युत लाईन तार एक ऑटो लोडर रजि० नं0 UP 14 AFT 7051 02 अवैध तमंचा मय 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर ।. विद्युत लाईन तार चोरी करने के उपकरण।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *