नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार

नई दिल्ली।नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजे) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोमवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया है। इस नई कार्यकारिणी में राकेश थपलियाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष, राकेश कुमार शर्मा ने राष्ट्रीय महासचिव और रामचंद्र कन्नोजिया ने कोषाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने पत्रकारों की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता और पत्रकारों पर गहरा संकट है, चाहे वह उनकी सुरक्षा का मामला हो या सही वेतन-भत्ते का। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश थपलियाल ने कहा कि एनयूजेआई देश भर के पत्रकारों के अधिकारों के लिए पुरजोर आवाज उठाएगा।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/पदभार ग्रहण समारोह में चुनाव अधिकारी दधीबल यादव, एनयूजे के वरिष्ठ नेता मनोहर सिंह, एनयूजे के पूर्व सचिव अमलेश राजू, डीजेए के महासचिव प्रमोद कुमार सिंह, डीजेए कार्यकारिणी सदस्य के के तिवारी, महिला प्रकोष्ठ की प्रतिभा शुक्ला, उषा पाहवा, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुनील दत्त पांडेय, वरिष्ठ पत्रकार आदेश त्यागी, प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, प्रदेश सचिव बाल कृष्ण शास्त्री सहित देश के विभिन्न प्रदेशों से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।राष्ट्रीय महासचिव राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को सुलझाने के लिए संगठन सरकार के सामने अपनी बात पूरी मजबूती से रखेगा। आगामी 28 नवंबर से जयपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन (महाधिवेशन) आयोजित किया जाएगा।कोषाध्यक्ष रामचंद्र कन्नोजिया ने संगठन के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए आर्थिक मजबूती पर जोर दिया। सभी राज्यों से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के अंत में देश के कोने-कोने से आए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी राज्यों के पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *