गाजियाबाद ।मोदीनगर स्थित तुलसीराम माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, प्रेम एवं गौरव की भावना विकसित करना रहा। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया, जहाँ पोस्टर और भाषण के माध्यम से उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व, उपयोगिता तथा उसकी समृद्ध विरासत को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की इन मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और हिंदी के प्रति उनके गहरे लगाव को प्रदर्शित किया।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/कार्यक्रम के दौरान विद्यालय विद्यालय के प्रबंधक विनोद कुमार माहेश्वरी, निर्देशिका श्रीमती राधिका माहेश्वरी एवं गौरव माहेश्वरी ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति, परंपराओं और भावनाओं को अभिव्यक्त करने वाली अत्यंत सशक्त भाषा है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी का अधिकाधिक प्रयोग करने तथा इसके प्रचार-प्रसार में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए प्रेरित किया। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रजनी ओहरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा के प्रति गौरव की भावना रखने तथा हिंदी को अपने व्यवहार एवं दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने एकजुट होकर हिंदी भाषा के सम्मान, संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। अध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से यह हिंदी दिवस समारोह अत्यंत सफल, गरिमामय एवं प्रेरणादायी रहा।