किरतपुर । बिजनौर से किरतपुर मार्ग पर स्वाहेड़ी के पास एक भीषण सड़क हादसा सामने हो गया । यहाँ एक बेकाबू डम्पर ने नुमाइश देखकर घर लोट रहे मोटरसाइकिल सवार चार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे दिल्ली (हायर सेंटर) रेफर किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, किरतपुर नगर के रहने वाले चार युवक एक दोपहिया वाहन पर सवार होकर बिजनौर से किरतपुर नुमाइश देखकर अपने घर कि ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी मोटरसाइकिल सुहेड़ी गांव के पास पहुँची, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार डम्पर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/ टक्कर इतनी भीषण थी कि दोपहिया वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में किरतपुर के मोहल्ला बुड्ढी निवासी सलमान (17 वर्ष) पुत्र वकील की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, मोहल्ला काजियान निवासी फरहान पुत्र सलीम व साहिल पुत्र नजाकत, और मोहल्ला बुड्ढी निवासी फैसल (18 वर्ष) पुत्र राजू गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल साहिल की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया है।हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिवारों में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मृतक सलमान अपने छह भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था। इस अचानक हुई त्रासदी से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है। वहीं, मृतक सलमान के परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने की कानूनी कार्रवाई से साफ मना कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।