गोरखपुर:चौरी चौरा थाना क्षेत्र के तरकुलहा मेला परिसर में एक युवक के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर मारपीट करने वाले एक युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल कर रही।बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दिन में युवक मन्दिर पर पूजा दर्शन के लिए तरकुलहा आया था,इसी दौरान किसी बात को लेकर स्थानीय दुकानदार से विवाद हो गया।मिली जानकारी के अनुसार चौरी चौरा थाना क्षेत्र के माता तरकुलहा मेला परिसर में एक युवक केो कुछ लोगों द्वारा मारने पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो में कुछ लोग युवक को पकड़ कर बुरी तरह मारते पीटते हुए नजर आ रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।बताया जा रहा है कि 11 अगस्त को कुछ लोग तरकुलहा मंदिर पर पूजा-दर्शन के लिए आए थे।इसी दौरान युवक से किसी बात को लेकर दुकानदार से विवाद हों गया इसी दौरान एक युवक को कुछ लोगों द्वारा मारने पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।पुलिस शोसल मीडिया वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे संज्ञान में लिया है।पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जानकारी जुटा रही है और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तरकुलहा मेला परिसर में एक विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल को संज्ञान में लेकर उक्त मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।