नगीना। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक में विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श कर एक ज्ञापन तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीओ को सौप कर ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय हो रही विद्युत व कटौती को रोकने की मांग की है lपश्चिमांचल विद्युत वितरण खंड नगीना के एसडीओ को यूनियन द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा है कि पिछले कई दिनों से वितरण खंड नगीना की विद्युत आपूर्ति रात के समय में ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक काटी जा रही हैl जिसके चलते रात में गुलदार अंधेरे का फायदा उठाते हुए गांव के नजदीक घूम रहे है l जिससे कई ग्रामीणों की जान चली गई है और अनेक किसानों के जानवरों को निवालेने वाला बना चुके हैंl हमारा जिला गुलदार प्रभावित जिला घोषित है अब तक जिले में सैकड़ो लोगों को गुलदार मौत के घाट उतार चुका है।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि ग्रामीण क्षेत्र में रात के समय में विद्युत कटौती ने की जाए अन्यथा भारतीय किसान यूनियन आंदोलन के लिए बाध्य होगी जिसकी समझ जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी ज्ञापन पर तहसील अध्यक्ष नमेंद्र चौधरी ,कोतवाली ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी, मुकुल त्यागी, राजीव चौधरी, सर्वेंद्र चौहान, पूरन सिंह, भजन सिंह, सैंपल सिंह, धर्मपाल सिंह, डॉक्टर देवेंद्र सिंह ,राजपाल सिंह, वीरेंद्र सिंह प्रधान जगदीश , ,महासचिव धर्मपाल चौधरी ,ब्लाक अध्यक्ष बढ़ापुर ह बिजेंद्र सिंह ,नगर अध्यक्ष कुंवर हर्षवर्धन सिंह सहित ,संजीव कुमार , मुकुल त्यागी ,नागेंद्र सिंह ,देवेंद्र सिंह ,पूरन सिंह ,पदम सिंह , मंगू सिंह आदि ज्ञापन पर यूनियन कार्यकर्ता के हस्ताक्षर थे।