बाबा नीम करोली धाम के विकास कार्यों का डीएम ने लिया जायजा

*फिरोजाबाद*। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को बाबा नीम करोली की जन्मस्थली ग्राम अकबरपुर/नागऊ पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 के तहत स्वीकृत नीम करोली बाबा सर्किट और जन्मस्थली पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।डीएम ने बताया कि प्रदेश सरकार ने पर्यटन नीति-2022 में संशोधन कर नीम करोली बाबा सर्किट को शामिल किया है। इसमें लखनऊ, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद की जन्मस्थली अकबरपुर/नागऊ और मथुरा-वृंदावन को जोड़ा गया है। इससे धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और निवेश के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।उन्होंने बताया कि जन्मस्थली पर पहले चरण में 865.98 लाख रुपये की लागत से डॉरमेट्री, रेस्तरां, सभा स्थल, डिजिटल लाइब्रेरी, सीसी रोड, सेप्टिक टैंक, समरसेबुल पंप और साइट डेवलपमेंट के कार्य कराए जा रहे हैं। दूसरे चरण में 222.47 लाख रुपये की लागत से टॉयलेट ब्लॉक, गार्ड रूम, सीसी रोड, नाली, पेवर, ट्यूबवेल, बाहरी विद्युत और म्यूरल वर्क के कार्य स्वीकृत हैं।ग्रामीण पर्यटन विकास योजना के तहत 55.44 लाख रुपये से प्रवेश द्वार, साइनेज, बेंच और डस्टबिन समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/
*पांच हेक्टेयर से अधिक भूमि खरीदी जाएगी*
डीएम ने बताया कि बाबा नीम करोली की जन्मस्थली के समग्र विकास के लिए पर्यटन विभाग की ओर से भव्य कॉरिडोर प्रस्तावित है। इसके लिए जन्मस्थली के पास पांच हेक्टेयर से अधिक भूमि खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। भूमि मिलने के बाद यहां भव्य प्रवेश द्वार, पर्यटन सुविधा केंद्र, आश्रम, ध्यान एवं वेलनेस सेंटर, सभा स्थल, पार्किंग, फूड कोर्ट, संग्रहालय, इंटरप्रिटेशन सेंटर, ओपन एयर थिएटर और प्रसाद मंडप/डाइनिंग हॉल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी टूंडला समेत संबंधित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *