महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई पहल: जिला संयुक्त अस्पताल में मॉडल प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ

*गाजियाबाद।*जिला संयुक्त अस्पताल गाज़ियाबाद में विकासखंड भोजपुर की उजाला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित मॉडल प्रेरणा कैंटीन का भव्य उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी महोदय गाज़ियाबाद के कर-कमलों द्वारा किया गया। कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा किया जा रहा है।कैंटीन में आमजन एवं मरीजों के तीमारदारों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण नाश्ता-भोजन के साथ चाइनीज़ ,फास्ट फूड सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ उपलब्ध होंगे। इससे महिलाओं को रोजगार एवं आय के अवसर मिलेंगे और वे आत्मनिर्भर बनेंगी।यह पहल महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण आजीविका संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *