जन्माष्टमी पर BHOOKH ने रोपे 501 पौधे, वर्षभर में 30 हजार पौधे लगाने का संकल्प

गाजियाबाद/नोएडा!भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए BHOOKH की टीम ने गाजियाबाद और नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में 501 पौधों का पौधारोपण किया। संस्था ने इस वर्ष 30 हजार पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया है। BHOOKH के अध्यक्ष अशोक पंडित की प्रेरणा तथा गाजियाबाद-नोएडा जिला प्रभारी धर्मेंद्र नागर के नेतृत्व में आयोजित अभियान में संस्था के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। BHOOKH के सचिव अशोक गुप्ता ने कहा कि पौधारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने की जिम्मेदारी है। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सिंचाई के लिए स्थानीय नागरिकों से भी सहयोग की अपील की गई।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/धर्मेंद्र नागर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने लोगों से पौधे लगाने के साथ-साथ उन्हें जीवित रखने का संकल्प लेने की अपील की। अभियान में अमित नगर, सतेंद्र नागर, योगेश नागर, शिवम रोशा, शिव नागर, सुमित नागर, संजय नागर और सौरभ नागर सहित अन्य सदस्य एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में BHOOKH की 8 वर्षीय ब्रांड एंबेसडर वाणी नागर की सहभागिता भी विशेष आकर्षण रही। छोटी उम्र में पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी सक्रिय भागीदारी ने बच्चों और युवाओं को सकारात्मक संदेश दिया। संस्था ने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और बेहतर पर्यावरण की मजबूत नींव बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *