सुजीत सोनकर समेत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र

जौनपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सभागार में शनिवार को मुख्यमंत्री के गोरखपुर कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इसके बाद आयोजित सम्मान समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर कुमार ने जनपद के 75 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।सम्मानित शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय अशरफपुर उसरहटा के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक नेता सुजीत सोनकर भी शामिल रहे। बीएसए ने सुजीत सोनकर समेत सभी सम्मानित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं पौधा भेंट कर उनके शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना की।इस अवसर पर बीएसए समीर कुमार ने कहा कि शिक्षक का बच्चों के प्रति आत्मीय और संवेदनशील व्यवहार होना बेहद आवश्यक है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/जब शिक्षक बच्चों के साथ अपनापन रखते हैं तो विद्यार्थी सहज होकर अपनी बात साझा करते हैं। इससे शिक्षक उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझकर उनका समाधान कर सकते हैं।सम्मान प्राप्त करने के बाद सुजीत सोनकर ने कहा कि शिक्षक के लिए इससे बड़ा सम्मान कोई नहीं कि उसके प्रयास से किसी बच्चे के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के भविष्य को दिशा देने का कार्य करते हैं और प्रत्येक शिक्षक को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन नूपुर श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर नगर खंड शिक्षा अधिकारी रविशंकर यादव, समस्त डीसी, एसआरजी, पूर्व एआरपी महेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी, शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *