सोनभद्र। शिक्षक दिवस पर शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र के तत्वावधान में 5 सितंबर को काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा। रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में शाम पांच बजे से होने वाली काव्य संध्या में साहित्य और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली तीन कवयित्रियों समेत पांच लोगों को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि काव्य संध्या में कवयित्री कौशल्या कुमारी चैहान, दिव्या राय और अनुपम वाणी को सम्मानित किया जाएगा।
read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइनके साथ शिक्षक एवं कवि अरुण तिवारी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राजेश कुमार पाठक को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिले के प्रमुख कवि एवं साहित्यकार अपनी रचनाओं की प्रस्तुति देंगे। आमंत्रित कवियों में अशोक तिवारी एडवोकेट, राकेश शरण मिश्र एडवोकेट, दिवाकर द्विवेदी ‘मेघ’, सुधाकर पांडेय ‘स्वदेश प्रेम’, प्रभात सिंह चंदेल, सुशील मिश्रा, दयानंद ‘दयालु’, मदन चैबे एडवोकेट एवं धर्मेश चैहान एडवोकेट प्रमुख रूप से शामिल हैं। आयोजकों के अनुसार, शिक्षक दिवस पर आयोजित यह काव्य संध्या साहित्य, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों को एक मंच पर लाने के साथ ही जिले की साहित्यिक प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अवसर भी बनेगी।