ब्लाक प्रमुख को मिली नई जिम्मेदारी, बनाए गए काशी क्षेत्रीय महामंत्री

सोनभद्र। साधारण परिवार से निकलकर राजनीति में अपनी पहचान बनाने वाले भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष एवं सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत को संगठन ने काशी क्षेत्रीय महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नई जिम्मेदारी मिलने पर अजीत रावत ने भाजपा के शीर्ष, प्रदेश, क्षेत्रीय एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार जताया।अजीत रावत ने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उनके लिए केवल पद नहीं बल्कि जनसेवा और संगठन के प्रति जिम्मेदारी है। वे नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का विश्वास उनके लिए प्रेरणा है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, क्षेत्रीय नेतृत्व, जिला नेतृत्व समेत सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। अजीत रावत को नई जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गौड़, क्षेत्रीय सदस्य अशोक मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल, संजीव त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, बृजेश श्रीवास्तव, शंभूनारायण सिंह, अनिल सिंह, नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी रजनीश रघुवंशी, सह मीडिया प्रभारी अमन मौर्या, धीरेंद्र पांडेय, अभिषेक गुप्ता, अनुपम तिवारी, आलोक रावत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *