श्री जन्माष्टमी पर पौधरोपण कर प्रदूषण मुक्ति का दोहराया संकल्प

सोनभद्र। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर मछरमारा स्थित बाबा मक्षेन्द्रनाथ जी की तपोभूमि पर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में पेड़ हैं तो प्राण हैं जनांदोलन के तहत 51 फलदार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान संगठन ने सोनभद्र को प्रदूषण मुक्त बनाने के अपने संकल्प को दोहराया।कार्यक्रम में तपोभूमि के महंत गोवर्धन महाराज ने पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुए इसे जनकल्याणकारी पहल बताया और आंदोलन की सफलता के लिए आशीर्वाद दिया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि पेड़ हैं तो प्राण हैं कोई अभियान नहीं, बल्कि प्रदूषण से मुक्ति का जनांदोलन है। यह प्राणवायु की प्राणप्रतिष्ठा का आंदोलन है और जब तक रावण रूपी प्रदूषण का अंत नहीं होगा, तब तक यह बिना थके, बिना रुके और बिना झुके चलता रहेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से बाबा मक्षेन्द्रनाथ की तपोस्थली पर शीघ्र बिजली व्यवस्था सुनिश्चित कराने की भी मांग की। इस अवसर पर सुदामा चेरो, रामबहाल खरवार, सूर्यप्रकाश खरवार, गुलाब चेरो, बिंदू अगरिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *