बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने गुरुवार को कम्पोजिट विद्यालय बड़ेल परिसर में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति के साथ परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और निर्माण एजेंसी यूपी सिडको के संबंधित अभियंता से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय के शेष निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/उन्होंने विद्यालय का संचालन जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को नियमित अनुश्रवण तथा आपसी समन्वय के साथ निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा। निरीक्षण के दौरान परिसर में स्थित खंड शिक्षा अधिकारी बंकी के कार्यालय में गंदगी मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी बंकी से भी स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने तत्काल कार्यालय में साफ-सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। उन्होंने शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों और विद्यालय परिसरों में स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अनुश्रवण सुनिश्चित करने को भी कहा।