नेशनल अस्पताल में इंजेक्शन लगने के बाद दो वर्षीय मासूम की मौत

सोनभद्र। नगर के नेशनल अस्पताल में मौसमी बुखार के इलाज के लिए भर्ती दो वर्षीय मासूम की इंजेक्शन लगने के बाद मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। परिजनों ने अस्पताल के एक स्वास्थ्यकर्मी पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।जानकारी के अनुसार, चुर्क वार्ड नंबर एक निवासी सुरेंद्र कुमार की दो वर्षीय पुत्री शगुन को मौसमी बुखार की शिकायत के बाद नेशनल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के एक कथित अनट्रेंड स्वास्थ्यकर्मी ने मासूम को इंजेक्शन लगाया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। अस्पताल परिसर में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर परिजनों के आरोपों ने अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था और वहां कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की योग्यता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि मासूम की मौत की वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदारी तय करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *