फिरोजाबाद। रसूलपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।पुलिस के अनुसार, बरी चौराहे के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर विजेंद्र पुत्र लाखन सिंह निवासी बड़ा मिर्जा, थाना रामगढ़ को पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना रसूलपुर में मुकदमा संख्या 449/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी का पूर्व में भी थाना उत्तर में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।