नगीना ।उपजिलाधिकारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने रामडोल जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों की बैठक ली तथा नगर में मनाया जाने वाले सभी त्यौहारों को मिलजुलकर शांति पूर्वक मनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर वहां उपस्थित गुरुवार को आयोजित बैठक में एसडीएम प्रिंस कुमार व सीओ राजेश सिंह सोलंकी ने मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों से रामडोल जुलूस को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सहयोग देने की अपील की।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/ मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि हिंदुओं के सभी त्यौहारों पर मुस्लिम समाज के लोग कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं और मुस्लिम त्यौहारों पर हिंदू समाज के लोग शरीक रहते हैं तथा पूरा सहयोग करते हैं।हिन्दू मुस्लिम भाईचारा नगीना की सांझी विरासत है।उन्होंने परंपरागत रामडोल जुलूस में पूरा सहयोग देने की बात कहते हुए अधिकारियों को आश्वस्त किया।बैठक में थाना प्रभारी विकास कुमार, जामा मस्जिद के ईमाम मुफ्ती उवैस अकरम, मौलवी डॉ खलीक अहमद कासमी,मुफ्ती नबील अहमद,आफताब मुल्तानी,जुनैद कुरैशी,मकसूद उस्मानी, मौलवी मुजाहिरी कासमी, नगर पालिका परिषद के सभासद सद्दीक मुल्तानी,,बदर मुनीम समेत तमाम गणमान्य लोग रहे।