वी के इण्टरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

नहटौर ।  बृहस्पतिवार को नूरपुर रोड स्थित वी के इण्टरनेशनल स्कूल मे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के एमडी शिल्पी अग्रवाल तथा ईडी प्रार्थना अग्रवाल ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्चन कर किया।जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सभी हाउस—एक्वा, इग्निस, टेरा एवं एरिया हाउस के विद्यार्थियों प्रतिभाग किया। जिसमें इग्निस हाउस ने प्रथम, एक्वा हाउस ने द्वितीय तथा टेरा हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 10वीं की छात्रा आकाशी अग्रवाल एवं कक्षा 9वीं की छात्रा अविका अग्रवाल ने किया। वहीं कक्षा 10वीं की छात्रा काव्या पाल ने भगवान श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व एवं उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म एवं उनकी बाल लीलाओं पर आधारित सुंदर झांकियां आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रहीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा, श्रीकृष्ण एवं गोपियों की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सुंदर नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किए, जिसे देखकर उपस्थित सभी दर्शक-गण भाव-विभोर हो गए।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/कक्षा द्वितीय के छात्र रिनोल्ड भारद्वाज ने श्रीकृष्ण तथा कक्षा तृतीय की छात्रा आध्या अग्रवाल ने राधा की भूमिका निभाई। श्रीकृष्ण एवं राधा की इस मनमोहक जोड़ी ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रेरणा चौधरी ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्म, प्रेम, सत्य, कर्तव्य एवं सदाचार का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हम सभी को श्रीकृष्ण के आदर्शों एवं उनके संदेशों को अपने जीवन में अपनाकर एक अच्छे एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए।कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल अध्यापिका समाना नक़वी, रूपम त्रिवेदी, सुदेश कुमारी, रजनीश शर्मा, मोहित कुमार, मयूर कुमार सैनी, विकास कुमार, पवन कुमार, मोहन सिंह, नीरज कुमार, देवेंद्र कुमार, शिवम त्यागी, अनामिका भटनागर, पलक चौधरी, शायका शकील, मरियम, मुस्कान, रुची चौहान, प्रतीक्षा राजपूत, मोनिका राजपूत, शिल्पी चिकारा, नविता चौहान, अंजू कुमारी, राशी शर्मा, प्रियंका त्यागी आदि समस्त स्कूल स्टाफ का योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *