क्षेत्र में संचालित बिना बैनर व रजिस्ट्रेशन के चल रहे ओम सेवा हॉस्पिटल पर बड़ी कार्यवाही

जनपद लखीमपुल खीरी नकहा चौराहा पर संचालित हो रहे अवैध अस्पताल पर सीएचसी अधीक्षक डा0 रामू वर्मा के द्वारा की गयी बडी कार्यवाही शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल प्रभाव से पूरी टीम के साथ मौके पर पहुचे सीएचसी अधीक्षक ने बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया वहीं कुछ दिन पूर्व में इसी अस्पताल के कई मामले हो चुके हैं उजागर जिसकी प्रमुखता के साथ में खबरें भी हो चुकी थी प्रकाशित वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल संचालक के द्वारा हॉस्पिटल सीज होने के बाद भी पीछे के दरवाजे से मरीजों को भर्ती कर इलाज किये जाने की मिल रही सूचना हॉस्पिटल सीज होने की कार्यवाही हो जाने के बावजूद भी अगर हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा है तो इस संबंध में जिले के उच्च अधिकारियों के द्वारा अस्पताल संचालक के खिलाफ क्या कठोर कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *