जनपद लखीमपुर खीरी ब्लॉक नकहा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ागांव एक बड़ी ग्राम पंचायत है जहां पर बरसात में ग्राम जुम्मेदारो की लापरवाही के चलते सफाई व चौक पड़ी नालियां और जल निकासी न होने के कारण जलभराव के कारण गंदे पानी में पनप रही बीमारी और मच्छरों का प्रकोप से गांव में संचारी रोगों के पसारने से दर्जनों लोग,टाईफाइड,डेंगू,मलेरिया जैसे जाड़ा बुखार तेजी से फैलता जा रहा है। परिवार दर परिवार बुखार से पीड़ित हो रहे हैं ।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए डेंगू व मलेरिया से बचाव हेतु दवा का छिड़काव करने की मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में सरकार द्वारा गांव-गांव जाकर मच्छरों के प्रकोप से निजात हेतु छिड़काव किया जा रहा है ।परन्तु हमारी ग्राम पंचायत बड़ागांव में जुम्मेदारों द्वारा अभी तक दवा का छिड़काव नहीं किया गया है।जिससे मच्छर जनित रोगो से लोग पीड़ित हो रहे हैं गांव में जल्द से जल्द दवा छिड़काव करने की मांग करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजकर फैल रहे संचारी रोगों से निजात दिलाई जाए।